Monday, July 1, 2024

कोरोना संकट पर PM Modi मोदी ने मिलाया झारखंड के CM हेमंत सोरेन को फोन और की सिर्फ अपने मन की बात जिस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने पीएम मोदी पर एक तरफा संवाद करने का आरोप लगाया, जिसके बाद हुआ BJP के CM-मंत्रियों का पलटवार

Must read

Narendra Modi vs Hemant Soren प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते दिन कोरोना संकट के बीच कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों को फोन किया, इन्हीं में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल थे झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ी बात कही है। उन्‍होंने कहा बीती रात 11 बजे पीएम मोदी से फोन पर बात होने का जिक्र करते हुए ट्वीट किया। आज आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने फोन किया। इस दौरान उन्होंने सिर्फ अपने मन की बात की। पीएम मोदी किसी की बात नहीं सुनते वे सिर्फ अपने मन की बात करते हैं। बेहतर होता कि वे काम की बात करते और काम की बात सुनते। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जो ट्वीट किया, उसको लेकर बवाल हो गया है। अब भाजपा शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री, केंद्र सरकार के कई मंत्रियों ने हेमंत सोरेन पर पलटवार किया है।

भारत में जारी कोरोना की दूसरी लहर के बीच भी देश में राजनीतिक घमासान नहीं थमा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों को फोन किया और कोरोना संकट को लेकर चर्चा की। इन्हीं में से एक झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस चर्चा को लेकर एक ट्वीट कर दिया जिस पर अब बवाल छिड़ गया है।
अन्य राज्यों की तरह ही झारखंड भी इस वक्त कोरोना संकट का सामना कर रहा है। हालांकि, राज्य सरकार का आरोप है कि उसे केंद्र सरकार से सही मदद नहीं मिल पा रही है। हेल्थ सेक्रेटरी अरुण सिंह के मुताबिक, राज्य को सिर्फ 2181 रेमडेसिविर के इंजेक्शन दिए गए हैं। राज्य अपने स्तर पर बांग्लादेश से 50 हजार इंजेक्शन मंगवाना चाहता था, लेकिन केंद्र ने अभी तक परमिशन नहीं दी।
राज्य में इसके अलावा वैक्सीन का संकट भी बना हुआ है, यही कारण है कि अभी तक 18 से अधिक उम्र वाले लोगों के लिए वैक्सीनेशन शुरू नहीं हो सका है। दूसरी ओर झारखंड इस वक्त ऐसा राज्य है, जो कई राज्यों को ऑक्सीजन सप्लाई कर रहा है। लेकिन वह खुद ऑक्सीजन कंटेनर्स और अन्य मुश्किलों से जूझ रहा है।

हेमंत सोरेन ने क्या किया था ट्वीट?
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट किया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि आज आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने फोन किया। उन्होंने सिर्फ सिर्फ अपने मन की बात की, बेहतर होता यदि वो काम की बात करते और काम की बात सुनते। इसी ट्वीट को लेकर बवाल हुआ है भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्र सरकार में मंत्री समेत कई बड़े नेता अब सोशल मीडिया पर हेमंत सोरेन को जवाब देने में लग गए है हेमंत सोरेन ने क्या ट्वीट किया था और अब उन्हें किस तरह की नसीहतें दी जा रही हैंए हेमंत सोरेन ने इस तरह सोशल मीडिया पर सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा, तो जवाब में केंद्रीय मंत्रियों, भाजपा शासित मुख्यमंत्रियों की पूरी फौज उतर गई। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने हेमंत सोरेन को जवाब देते हुए लिखा, कृपया संवैधानिक पदों की गरिमा को इस निम्न स्तर तक न ले जाएं। महामारी के इस कठिन समय में कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए, “हम एक टीम इंडिया हैं”।
नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफी रियो ने लिखा कि मुख्यमंत्री के रूप में मेरे कई वर्षों के कार्यकाल के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य के प्रति काफी संवेदनशील रहे हैं। मैं हेमंत सोरेन के इस बयान को पूरी तरह खारिज करता हूं।
मिजोरम के मुख्यमंत्री जोराम थांगा ने ट्वीट कर लिखा कि हम काफी खुशनसीब हैं जो हमें नरेंद्र मोदी जैसा जिम्मेदार प्रधानमंत्री मिला है, जब भी उनका फोन मुझे आता है तो मैं काफी अच्छा महसूस करता हूं।
असम सरकार में मंत्री और भाजपा के बड़े नेता हेमंता बिस्वा शर्मा ने भी हेमंत सोरेन को जवाब दिया। उन्होंने लिखा कि आपका यह ट्वीट न सिर्फ़ न्यूनतम मर्यादा के ख़िलाफ़ है बल्कि उस राज्य की जनता की पीड़ा का भी मजाक़ उड़ाना है जिनका हाल जानने के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी ने फ़ोन किया था। बहुत ओछी हरकत कर दी आपने। मुख्यमंत्री पद की गरिमा भी गिरा दी।

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest article