Monday, July 1, 2024

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की वीडियो लीक का क्या है शिमला कनेक्शन, जानिए आरोपियों को कितनी सजा हो सकती है

Must read

मोहाली की प्राइवेट यूनिवर्सिटी की छात्राओं के वीडियो लीक पर बवाल बढ़ता जा रहा ह। छात्राओं की प्रदर्शन के चलते यूनिवर्सिटी में 6 दिन के लिए क्लासेस बंद कर दी गईं है। इसके अलावा यूनिवर्सिटी प्रशासन ने हॉस्टल की दो वॉर्डन को भी सस्पेंड कर दिया है। इनमें से एक वॉर्डन का वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमे जिसमें वो आरोपी छात्रा को फटकार लगाते दिख रही थी।
यूनिवर्सिटी में शनिवार रातचंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की वीडियो लीक का क्या है शिमला कनेक्शन, जानिए आरोपियों को कितनी सजा हो सकती है
से बवाल जारी ह। सोशल मीडिया पर कथित वीडियो लीक होने का दावा करते हुए सैकड़ों छात्राओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया था बाद में पुलिस भी बुलाई गई छात्राएं आरोपी छात्रा की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ी थीं।

अब तक क्या क्या हुआ

  • शनिवार रात को प्राइवेट यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल की सैकड़ों छात्राओं ने प्रदर्शन किया उनका दावा था कि हॉस्टल की ही एक लड़की ने उनके नहाते हुए वीडियो को वायरल किया है।
  • दावा किया गया कि सोशल मीडिया पर वीडियो लीक होने के बाद कुछ छात्राओं ने आत्महत्या करने की कोशिश भी की हालांकि, यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इसे खारिज कर दिया प्रशासन का कहना है कि एक छात्रा बेहोश हुई थी, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
  • हंगामा कर रही छात्राओं का दावा था कि आरोपी छात्रा ने 60 से ज्यादा लड़कियों के नहाते हुए वीडियो बनाए थे। हालांकि, यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इस दावे को खारिज कर दिया. वहीं, पुलिस ने कहा कि अफवाह के चलते ये प्रदर्शन हुए था।

यूनिवर्सिटी प्रशासन ने क्या-क्या किया?

  • यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अभी तक हॉस्टल की दो वॉर्डन को सस्पेंड कर दिया है इससे पहले यूनिवर्सिटी में 6 दिन के लिए क्लासेस भी बंद कर दी गईं है।
  • जिन वॉर्डन को सस्पेंड किया गया है, उनमें ले कॉर्बोइजर हॉस्टल की वॉर्डन राजविंदर कौर भी हैं. कौर पर कथित तौर पर छात्राओं के कपड़ों पर टिप्पणी करने का आरोप है। वहीं, दूसरी वॉर्डन ने कथित तौर पर लड़कियों से मोबाइल फोन से वीडियो हटाने को कहा था।

अब तक कितने आरोपी गिरफ्तार

  • इस पूरे मामले में पुलिस ने अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें एक हॉस्टल की ही छात्रा है, जिस पर लड़कियों के वीडियो बनाने और उसे लीक करने का आरोप है २ आरोपी हिमाचल प्रदेश से पकडे गए।
- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest article