आपने सुना होगा कि पत्नी ने अपने पति की शादी किसी और औरत या लड़की से करा दी। या फिर पति ने पत्नी की शादी पत्नी की प्रेमी के संग कराई। लेकिन आज हम आपको ऐसी अनोखी शादी के बारे में बताने जा रहे, जिसके बारे में शायद ही आपने पहले कभी सुना होगा।
यह अनोखा मामला ओडिशा का है। जहां पत्नी को पति के प्यार के बारे में बता चला। महिला का पति किसी लड़की या औरत से नहीं बल्कि वह एक ट्रांसजेंडर से प्यार करता था। शख्स के प्रेम संबंध का खुलासा होने के बाद पत्नी ने ना केवल खुशी-खुशी पति की शादी करवाई बल्कि दोनों को अपने साथ घर में रहने की मंजूरी भी दी। इतना ही नहीं शख्स 2 साल के बच्चे का पिता है।
इस मामले का पता जब ट्रांसजेंडर कम्युनिटी को चला था उन्होंने दोनों को इस बारे में सोचने का समय दिया। जिसके बाद सेबकारी किन्नर महासंघ के अध्यक्ष कामिनी ने शादी का बीड़ा उठाया। किन्नर समाज के लिए यह दिन बड़ा दुर्लभ था कि एक शख्स के पत्नी और बेटा है। फिर भी उसने एक ट्रांसजेंडर प्यार किया और शादी कर रहा है। महासंघ अध्यक्ष कामिनी ने बताया कि हम सभी दोनों के लिए खुश हैं और भविष्य में उनके समृद्ध जीवन की कामना करते हैं।
अब ऐसे में इस अनोखी शादी को लेकर एक प्रश्न खड़ा होता है कि क्या यह शादी लीगल है यह नहीं?
आपको बता दें यह अनोखी शादी हिन्दू रीति-रिवाजों के साथ मदिंर में संपन्न कराई गई है। हिन्दू धर्म में शादी को लेकर कानून कहता है कि जब तक पहली शादी कानून के अनुसार भंग नहीं हो जाती, तब तक दूसरी शादी करना कानूनी जुर्म है। लेकिन ऐसे रिश्तों को लिव-इन या एक्स्ट्रा-मैरिटल कहा जा सकता है।
इस शादी को लेकर पुलिस को लिखित में सूचना दी गई थी। पर उन्होने कहा कि इस मामले में उनका कोई लेना-देना नहीं है। हालांकि, थाना प्रभारी ने कहा कि अगर किसी पक्ष की ओर से हमें लिखित शिकायत मिलेगी तो हम कानून के हिसाब से कार्रवाई करेंगे।