सलमान खान का शो बिग बाॅस का सीजन-16 (Bigg Boss 16) आने वाला हैं। जिसका प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। जिसके बाद से शो को लेकर दर्शकों में एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। इसी बीच शो के एक चैंकाने वाली खबर आ रही है।
दरअसल, सालमान खान के शो बिग बाॅस (Bigg Boss) में उड़ारियां (Udaariyan) की एक्ट्रेस को अप्रोज किया गया था। लेकिन उन्होंने उस शो में भाग लेने से साफ मना कर दिया। मीडिया खबरों के अनुसार, उड़ारियां (Udaariyan) की एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी अपने करियर के शुरुआती दौर में बिग बाॅस जैसे विवादित शो का हिस्सा नहीं बनना चाहती है।
बता दें, प्रियंका बहुत ही कम समय में उड़ारियां (Udaariyan) में तेजो का किरदार निभाकर खुब पाॅपुलैरिटी हासिल कर ली है। तेजो के फैंस अब भी परेशान हैं, क्योंकि मेकर्स ने उड़ारिया में अब बड़ा लीप दिखा दिया है। जिसकी वजह से प्रियंका, ईशा मालवीय और अंकित गुप्ता को शो से बाहर कर दिया गया है। अगर रिपोर्ट्स की मानें तो ईशा और अंकित को भी मेकर्स ने बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) के लिए अप्रोच किया था।