राजस्थान में जारी सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सचिन पायलट की खूबियां गिनाते फिर रहे हैं। दरअसल, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उस समय का जिक्र किया जब सचिन पायलट को कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। उन्होंने काह कि हमने सचिन पायलट को पूरा सम्मान दिया।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को कैसे सम्मान दिया जाता है वो मैंने यहां के नेताओं को सिखाया है। प्रदेश अध्यक्ष जी आएं तो खड़ा होना चाहिए हमको, उम्र पीछे है, लेकिन पद बड़ा होता है। ये तमाम बातें मैंने सिखाई यहां के नेताओं को। मान सम्मान दिया पूरा।
इसके अलावा गहलोत यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा, मासूम चेहरा, हिंदी और इंग्लिश में अच्छी कमांड बोलने की। मीडिया को इम्प्रेस कर रखा था पूरे देश में, गहलोत के इन बयानों से एक बात तो स्पष्ट हो ही जाती है कि वे भी सचिन पायलट की अच्छी बातों को सार्वजनिक रूप से कबूल किया करते थे।
बता दें कि इस समय दोनों की बीच सियासी टकराव चल रहा है। दोनों नेता एक दूसरे को आड़े हाथों ले रहे हैं। कांग्रेस आलाकमान सचिन पायलट को राजस्थान का सीएम बनाना चाहती है, लेकिन मुख्यमंत्री अशो गहलोत इस बात पर राजी नहीं हैं। हालांकि वे खुद तो कांग्रेस अध्यक्ष बनना चाहते हैं, लेकिन मुख्यमंत्री की कुर्सी पर पायलट को नहीं देखना चाहते।