चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) बिपिन रावत के बाद रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान को देश का अगला CDS बनाया गया है। जो 30 सितंबर को बतौर CDS कार्यभार संभालेंगे। पिछले साल दिसंबर में एक हेलिकाॅप्टर हादसे में देश के पहले CDS बिपिन रावत का निधन हो गया था। तब से यह पद खाली था वहीं, अब दूसरे नए CDS अनिल चैहान होंगे।
बता दें कि देश में पहली बार किसी गैर-सेना प्रमुख और रिटायर्ड अधिकारी को CDS यानी चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बनाया गया है। इससे पहले भी सेना के संगठन और प्रशासनिक ढांचे में समय-समय पर बदलाव होते रहे हैं। 2021 में रिटायर्ड हुए लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान का जन्म 1961 में हुआ था। जनरल अनिल चैहान 1981 में भारतीय सेना के 11 गोरखा राइफल्स में शामिल हुए थे।
भारतीय सेना में करीब 40 साल तक असाधारण सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए लेफ्टिनेंट जनरल चौहान अपने करियर में कई कमांड सहित अहम जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। नए CDS अनिल चैहान नेशनल डिफेंस अकेडमी, खडकवासला और इंडियन मिलिट्री अकेडमी, देहरादून के पूर्व छात्र हैं। लेफ्टिनेंट जनरल के रूप में उत्तर पूर्व में एक कोर की कमान भी संभाल चुके हैं। इन्हें जम्मू-कश्मीर और उत्तर-पूर्व भारत में आतंकवाद विरोधी अभियानों का व्यापक अनुभव है।
सेना में विशिष्ट और शानदार सेवा के लिए लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान को परम विशिष्ट सेवा पदक, उत्तम युद्ध सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक, उत्तम युद्ध सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक, सेना पदक और विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जा चुका है।
पिछले साल हेलिकॉप्टर क्रैश में हुई थी पहले CDS की मौत
1 दिसंबर 2021में तमिलनाडु के कुन्नूर में जनरल बिपिन रावत का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था। जिसमें उनका निधन हो गया था। इसी हेलिकॉप्टर में जनरल बिपिन रावत की पत्नी मधुलिका रावत भी मौजूद थी। हेलिकॉप्टर में जनरल रावत और उनकी पत्नी समेत सेना के 14 लोग सवार थे। इस हादसे में सभी 14 लोगों की मौत हुई थी।