जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धांजलि:- आज 27 मई का यह दिन कहने को तो साल के बाकी दिनों की तरह एक साधारण सा 24 घंटे का दिन ही हैए लेकिन इस दिन के नाम पर इतिहास में कई बड़ी घटनाएं दर्ज हैं। भारत के इतिहास की बात करें तो देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का निधन आज ही के दिन हुआ था। स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी भूमिका निभाने के बाद आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के तौर पर जवाहरलाल नेहरू की उपलब्धियों से इतिहास भरा पड़ा है। उनकी रचनाएं उन्हें एक संवेदनशील साहित्यकार और एक विद्वान इतिहासकार के रूप में पेश करती हैं। ‘पिता के पत्र’ के रूप में संकलित बेटी इंदिरा गांधी को लिखे उनके पत्रों में कुदरत के प्रति लगाव और देश-दुनिया के सरोकारों के प्रति एक दृष्टि विकसित कर सकने की चिंता देखी जा सकती है। उनकी लिखी किताब ‘डिस्कवरी ऑफ इंडिया’ ने सफलता के नये प्रतिमान स्थापित किए और इसके आधार पर बने ‘भारत एक खोज’ धारावाहिक ने इसे घर घर तक पहुंचा दिया। उनकी आत्मकथा ‘एन आटोबायग्राफी’ में उन्होंने अपने जीवन की कहानी का सुंदर शब्दों में वर्णन किया। इन पुस्तकों के अतिरिक्त ‘जवाहरलाल नेहरू स्मारक निधि’ ने उनके व्याख्यान, लेख और पत्रों को संग्रहित कर ‘जवाहरलाल नेहरू वांग्मय’ का हिंदी और अंग्रेजी में प्रकाशन किया है।
देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की आज 57वीं पुण्यतिथि है। 27 मई, 1964 को जवाहर लाल नेहरू ने अंतिम सांस ली थी। आज उनकी पुण्यतिथि के मौके पर देश उनको नमन कर रहा है 15 अगस्त 1947 को जब देश आजाद हुआ और जब जवाहर लाल नेहरू ने अपनी अंतिम सांस ली, तब तक वह देश के प्रधानमंत्री रहे सबसे लंबे वक्त तक अभी भी सबसे लंबे वक्त तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड उन्हीं के नाम दर्ज है। आजादी की लड़ाई में हिस्सा लेने के बाद जब देश आजाद हुआ, तब जवाहर लाल नेहरू ने देश की कमान संभाली थी। साल 1962 में चीन के हाथों भारत को मिली हार उनके कार्यकाल का सबसे बुरा दौर रहाए पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर, 1889 को इलाहाबाद में हुआ था। साल 1964 में खराब तबीयत के कारण उन्होंने 74 साल की उम्र में प्राण त्याग दिए।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत दिग्गजों ने जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धांजलि दी राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए जवाहर लाल नेहरू के विचार साझा किए, राहुल ने लिखा ‘बुराई अनियंत्रित होती है, अगर आप इसे सहन करते हो तो ये पूरे सिस्टम को जहरीला कर देती है।’
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी जवाहर लाल नेहरू को याद किया, उन्होंने ट्वीट किया कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन।
27 मई की घटना का इतिहास:- सबसे लंबे वक्त तक रहे पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू की 57वीं पुण्यतिथि के मौके पर आज देश के कई लोगों ने उनको श्रद्धांजलि देते हुये किया दिल से याद
- Advertisement -