Home News एक महिला ने लगाया 400 करोड़ का चूना, माथा पकड़कर रो रहे सब्सक्राइबर्स , जानिए कहां का है यह अनोखा मामला

एक महिला ने लगाया 400 करोड़ का चूना, माथा पकड़कर रो रहे सब्सक्राइबर्स , जानिए कहां का है यह अनोखा मामला

0
एक महिला ने लगाया 400 करोड़ का चूना, माथा पकड़कर रो रहे सब्सक्राइबर्स , जानिए कहां का है यह अनोखा मामला

अक्सर देखा जाता है लोगों सोशल मीडिया का उपयोग नए-नए लोगों से दोस्ती करने के लिए करते हैं। तो कई लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह के वीडियो बनाते है, वहीं कुछ लोग फर्जी एस्किमे बता कर पैसे लुट लेते हैं। आज सोशल मीडिया पर हर किसी का अकाउंट होगा। कई लोगों का यूट्यूब चैंनल भी होगा। जहां वह वीडियो बनाते होगें।

तो वहीं, कई लोग यूट्यूब का इस्तेमाल मनोरंजन के लिए करते होंगे। लेकिन हम आपको बता दें, आपको हर समय सतर्क रहना चाहिए। नहीं तो कब आपके अकाउंट से पैसे निकल जाएं, या फिर किसी के बहकावे में आकर अपना ही नुकसान करा लें।

ये जो आप बेहद खुबशूरत महिला की तस्वीर देख रहे है। इस महिला ने लोगों से एक या दो नहीं बल्कि 400 करोड़ रूपये लेकर फरार हो गई है। अब आप सोच रहे होंगे कि कैसे एक महिला ने इतने सारी पैसे लेकर फरार हो सकती है.?

दरअसज, इस महिला का नाम नथामोन खोंगचाक बताया जा रहा है। जो थाईलैंड की रहने वाली है और अपने यूट्यूब चैनल पर तरह-तरह के वीडियो अपलोड करती थी इनके चैनल पर कुछ ही समय में लाखों की संख्या में सबसक्राइबर्स हो गए थे।

इस बीच महिला अपने सब्सक्राइबर्स से चैट भी करने लगी और एक दिन अपने सब्सक्राइबर्स को बताया कि वह एक इन्वेस्टमेंट से जुड़ी हुई है। महिला ने बताया कि उसकी कंपनी के इन्वेस्टमेंट प्लान से उसके सब्सक्राइबर्स को काफी मुनाफा हो सकता है। महिला ने अपने सब्सक्राइबर्स से कहा था कि वह फॉरेन एक्सचेंज ट्रेडिंग के जरिए पैसे को डबल कर करेगी।

इसके बाद उसके सब्सक्राइबर्स ने पैसे भेजने शुरू कर दिए। आपको बता दे, एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि करीब छह हजार से अधिक सब्सक्राइबर्स ने इस महिला को इन्वेस्टमेंट के लिए पैसे भेजे। कुछ सब्सक्राइबर्स को महिला ने 35 फीसदी तक रिटर्न का वादा किया गया था। कुल मिलाकर महिला के पास 400 करोड़ रुपये आ गए थे।

इतने पैसे आ जाने के बाद महिला ने सारे सोशल मीडिया अकाउंट और यूट्यूब चैनल को बंद करके फरार हो गई। फिलहाल, सब्सक्राइबर्स के शिकायत करने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है और नथामोन के खिलाफ अरेस्ट वारेंट भी जारी कर दिया गया है। लेकिन भारत में इस महिला के चैनल को देखा जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here