Saturday, September 28, 2024

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के हलचल की बीच सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे अशोक गहलोत, राहुल गांधी से मिलने जा सकते हैं कोच्चि

Must read

देशभर में कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर जारी हलचल की बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की हैं। बता दें, सीएम अशोक गहलोत का नाम कांग्रेस अध्यक्ष पद के रेस में सबसे आगे चल रहा है। सोनिया गांधी से मिलने के बाद गहलोत राहुल गांधी से मिलने कोच्चि भी जाएंगे।

जानकारी के अनुसार राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीते दिनों अपने आवास पर विधायक दल की बैठक ली थी। जिसमें उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव लड़ने के संकेत दिए थे। दिल्ली पहुंचने पर अशोक गहलोत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि “अगर पार्टी के लाेग मुझे चाहते हैं, उन्हें लगता है कि अध्यक्ष पद या सीएम पद पर मेरी जरूरत है तो मैं मना नहीं कर सकता। हमारे लिए पद कोई मायने नहीं रखता।”

जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी मैं उसे पूरा करूंगाः मुख्यमंत्री गहलोत
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि “जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी मैं उसे पूरा करूंगा। मेरे लिए पद महत्वपूर्ण नहीं है। कांग्रेस अध्यक्ष चुनने का चुनाव एक खुली प्रक्रिया है और कोई भी चुनाव लड़ सकता है। एक व्यक्ति मंत्री रह सकता है और कांग्रेस अध्यक्ष भी चुना जा सकता है।”

अशोक गहलोत पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने बाद राहुल गांधी से मिलने जा सकता है। इससे पहले राहुल से मिलने राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट मिलने कोच्चि पहुंचे थे। अशोक गहलोत राहुल गांधी को एक आखिरी बार पार्टी अध्यक्ष के रूप में पदभार संभालने के लिए मनाने की कोशिश कर सकते हैं।

हालांकि कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने साफ कह दिया है कि राहुल गांधी अध्यक्ष नहीं बनने वाले है। उन्होंने बताया है कि राहुल गांधी नामांकन के दौरान भारत जोड़ो यात्रा पर रहेंगे और वे दिल्ली नहीं जाएंगे। इससे साफ हो गया है कि राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद की कमान नहीं संभालेंगे।

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest article