राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rashtriya Swayamsevak Sangh) के ड्रेस कोड को लेकर देश में बवाल मचा हुआ है। कांग्रेस (Congress) पार्टी द्वारा RSS की ड्रेस कोड की जलती हुए फोटो शेयर करने के बाद यह बवाल शुरू हुआ। जिसके बाद भाजपा (Bharatiya Janata Party) भी कांग्रेस (Congress) पर तीखा हमला बोला है।
दरअसल, कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकााकि का ट्विटर अकाउंट से एक फोटो शेयर की थी। जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ड्रेस कोड को जलते हुए दिखाया गया था। जिसके बाद यह बवाल चालू हुआ।
भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के नेता और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर शेयर की। जिसमें नेहरू निक्कर में दिख रहे है। हिमंत सरमा ने राहुल गांधी और कांग्रेस (Congress) पर पलट वार करते हुए पूछा कि “क्या इसे भी जला दोगे।”
हालांकि, नेहरू इस तस्वीर में RSS की खाकी वर्दी में नहीं बल्कि कांग्रेस (Congress) के सेवा दल की वर्दी में दिख रहे हैं। इसके अलावा RSS ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर नराजगी जाहिर की थी। RSS ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा था कि “कांग्रेस नफरत के जरिए लोगों को जोड़ना चाहती है।”