पूर्व आईएएस की पत्नी और निलंबित भाजपा नेता सीमा को लेकर खुद उनके बेटे ने बहुत बड़ा खुलासा किया है। पात्रा के बेटे आयुष्मार ने पुलिस को बताया है कि मां मेड को 3 साल तक कमरे में बंद रखा। उसे सुरज की रौशनी तक देखने को नहीं मिली और उसके मुँह से यूरिन साफ कराती थी।
इन सभी बातों का जिक्र सीमा पात्रा के बेटे ने अपने मित्र विवेक बास्के से किया था।जो हम आपको बता रहे हैं। विवेक ने आयुष्मान द्वारा बताई गई सारी बातें FIR में कहा है। आयुष्मान पात्रा ने अपने मित्र को बताया कि किस तहर उसके मां मेड के साथ जानवरों से बदतर वार्ताओं करती थी। आयुष्मान ने बताया था कि एक बार जब सुनीता ने बाथरूम में यूरिन किया तो मां ने उसके साथ मारपीट और उसके मुँह से यूरिन साफ कराती थी। भी की थी।
जब आयुष्मान ने मां के इस हरकत का विरोध किया तो उसकी मां ने उसे सीआईपी सेंट्रल इंस्टिट्यूट ऑफ़ साईकेट्री में एडमिट कराने की बात कही। वहां तक ले भी गई थी।
बास्के ने अपनी एफआईआर में कहा है कि सुनीता दिव्यांग हो गई और कपड़े में ही यूरिन कर दिया करती थी। बास्के ने बताया कि आयुष्मान में 2002 में बीआईटी मेसरा में उसके साथ पढ़ाई की थी और दोनों अचानक 2014 में एक शादी समारोह में मिले।
2 अगस्त 2022 को आयुष्मान ने बास्के को फोन किया उस समय उसकी मां मेड सुनीता को पीट रही थी। उसी समय आयुष्मान ने सारी बातें बताईं। इसके बाद सारी जानकारी जुटाकर 22 अगस्त को सीमा पात्रा के खिलाफ हर घोड़ा थाना में केस किया गया।
फिलहाल भाजपा नेता सीमा पात्रा को पुलिस ने फरार होने से पहले ही गिरफ्तार कर दिया था। जिसके बाद उसे कोर्ट में उसे पेश किया गया और कोर्ट ने सीमा को 12 सितंबर तक पुलिस रिमांड में भेजा दिया है