Wednesday, July 3, 2024

CM केजरीवाल ने विधानसभा में पेश किया विश्वास मत, भाजपा विधायकों ने किया हंगामा, डिप्टी स्पीकर ने विधायकों को किया मार्शल आउट

Must read

दिल्ली विधानसभा में आज सोमवार को विशेष सत्र बुलाया गया। जिसमें मुख्यमंत्री अरविंद्र केजरीवाल ने विश्वास मत वेश किया। विश्वासमत पेश करने के बाद सीएम केजरीवाल ने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी की निंदा करते हुए जमकर हमला बोला। इसी दौरान भाजपा के विधायकों ने सदन में हंगामा मचाना शुरू कर दिया। साथ ही जमकर नारेबाजी भी की। जिस पर CM केजरीवाल ने कहा, विपक्ष के नेता ड्रामेंबाजी करते हैं, विधानसभा में चर्चा करना नहीं चाहते।

मुख्यमंत्री अरविंद्र केजरीवाल ने कहा, एक ओर जहां पूरी दुनिया में पेट्रोल डीजल के दाम घटते हैं तो वहीं भारत में इसका दाम बढ़ता रहता है। आखिर ये पैसा कहां जा रहा है, ये पैसा ऑपरेशन लोटस में जाता है, जहां अलग-अलग राज्यों के विधायकों को डरा धमका के खरीदा जाता है।बीजेपी ने आम आदमी पार्टी के 40 विधायकों को खरीदने के लिए 800 करोड़ रुपये रखे हुए थे लेकिन हमारे विधायक ईमानदार हैं।

देश में पेट्रोल और डीजल मंगा हुआ तो समझ जाना की किसी राज्य की सरकार गिरीः केजरीवाल

सीएम केजरीवाल ने कहा कि देश में अगर पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ते हैं तो समझ जाना कि किसी राज्य की सरकार गिर गई है। उन्होंने आगे कहा कि देख लेना झारखंड की सरकार गिरी तो आने वाले 10 से 15 दिनों में पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ जाएंगे।इसमें सीधा लिंग भाजपा से है जो लोगों को समझ आने लगा है। देश की आजादी के बाद सबसे भ्रष्ट सरकार मौजूदा सरकार है।

उन्होंन कहा, 10 लाख करोड़ रूपये इनके दोस्त खा गए। 63 सौ करोड़ रूपयेे से इन्होंने एमएलए खारिंदे और लाल किले से खाड़े हो के कह रहे हो हम भ्रष्ट्रचार के खिलाफ लड़ रहे हैं, अरे देश के लोगों को बेवकूफ बना रहे हो, कौन मानेगा तुम्हरी बात को ?

दिल्ली में ऑपरेशन लोटस हुआ फैल, हमारा एक भी विधायक नहीं बिका
मुख्यमंत्री अरविंद्र केजरीवाल ने कहा, आम आदमी पार्टी के विधायक ईमानदार है इसलिए एक भी विधायक नहीं बिका और भाजपा का ऑपरेशन लोटस दिल्ली में फेल हो गया। जनता को विश्वास दिलाने और उसे बताने के लिए कि हमारा एक भी विधायक नहीं बिका और भाजपा खरीदने में कामयाब नहीं हो सकी इसी कारण हम विश्वास प्रस्ताव लेकर आए हैं।

उन्होंने कई राज्यों की सरकार गिरा दी। ये सरकारें कैसे गिरी यह एक रोचक तथ्य है। उन्होंने 277 एमएलए कई-कई करोड़ रुपए देकर खरीदे हैं। तभी वह सरकार गिराने में कामयाब हो पाए।

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest article