Monday, July 8, 2024

CongressToolkitExposed टूलकिट केस:- प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया ‘टूलकिट’ के जरिए इस संकट के वक्त में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बदनाम करने की साजिश, तो कांग्रेस ने की FIR की तैयारी

Must read

BJP shares Congress’toolkit’:- अभी कुछ दिन पहले ही टूलकिट को लेकर खूब बवाल हुआ था। किसान आंदोलन के दौरान ग्रेटा थनबर्ग ने एक टूलकिट का उपयोग किया गया था, जिसमें लोगों को भड़काने वाली सामग्री दी गयी थी। किसान आंदोलन कैसे हिंसक बनाया जाए जिससे मीडिया का अटेंशन पाया जा सके। भारत सरकार को बदनाम कैसे करना है इसकी सारी जानकारी उस टूलकिट में थी। ग्रेटा थनबर्ग ने भी ने उस टूलकिट को साझा किया था। जब इसका खुलासा हुआ तो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। साथ पर्यावरण एक्टिविस्ट दिशा रवि को दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया था। अब एक और टूलकिट लीक हुई है। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उनकी एक ‘टूलकिट’ के जरिए इस संकट के वक्त में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बदनाम करने की साजिश चल रही है। अब कांग्रेस ने इस आरोप को झूठा करार दिया और संबित पात्रा पर एफआईआर कराने की बात कह दी भाजपा ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस ने (Cornering Narendra Modi & BJP on COVID Mismangament) ‘कोरोनाइंग नरेंद्र मोदी एंड बीजेपी ऑन सीओवीआईडी मिसमैंगमेंट’ जारी किया है केंद्र को लक्षित करने के लिए एक टूलकिट क्योंकि देश COVID-19 महामारी से जूझ रहा है। कथित टूलकिट में, कांग्रेस पार्टी ने ‘मोदी’ सरकार और देश में विभिन्न भाजपा सरकारों को घेरने के लिए कुछ मीडिया प्रकाशनों के साथ मिलकर, अपनी पार्टी के नेताओं द्वारा की जाने वाली कार्रवाइयों की एक श्रृंखला निर्धारित की है। कोरोना की दूसरी लहर से देश में फैली अव्यवस्था के लिए कांग्रेस पार्टी ने भाजपा पर हमला बोला है। साथ ही कुंभ के आयोजन पर सवाल उठाया गया है। खास बात यह है कि कांग्रसे का हिंदू विरोधी चेहरा एक बार फिर से बेनकाव हो गया है। टूलकिट में जोर देकर कहा गया है कुंभ को कोरोना के लिए जिम्मेदार बताया जाए और साधुओं संतों को सुपर स्प्रेडर बताया जाए। इसमें साफ लिखा है कि सोशल मीडिया पर कुंभ को बदनाम किया जाए और लगातार हैशटैग चलाया जाए।

भाजपा ने आरोप लगाया है कि ‘सुपर-स्प्रेडर कुंभ मेला’ पर मीडिया और अंतरराष्ट्रीय मीडिया कवरेज पर विशेष जोर दिया गया है। कथित रिपोर्ट में कहा गया है, “यह याद दिलाने के लिए ‘सुपर स्प्रेडर कुंभ’ शब्द का इस्तेमाल करते रहना महत्वपूर्ण है। लोगों को लगता है कि यह बीजेपी की हिंदू राजनीति है जो इतना संकट पैदा कर रही है। इससे लोगों को एहसास होगा कि भाजपा की हिन्दू नीतियाँ ही सभी समस्याओं के लिए जिम्मेदार हैं। साथ ही लिखा है कि अंतरराष्ट्रीय मीडिया पहले से ही ऐसा कर रहा है। इस नैरेटिव को आगे बढ़ाने के लिए अंतरराष्ट्रीय मीडिया और ‘दोस्त पत्रकारों’ के साथ सांठगांठ की बात भी की गई है। मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करते आ रही है।

कांग्रेस को ईद के भीड़ में कोई खामी नहीं दिखती। इस डॉक्यूमेंटमें कार्यकर्ताओं को साफ निर्देश दिया गया है कि ईद में होने वाली भीड़ पर हमें कोई पोस्ट नहीं करना है। हमें सिर्फ कुंभ पर फोकस करना है और ईद को एक सफल सोशल गैदरिंग के रुप में दिखाना है। इसमें प्रधामंत्री मोदी की छवि को कैसे बिगाड़ा जाए इसके लिए भी प्लान बताया गया है। सोशल मीडिया पर गलत जानकारी और गलत तथ्यों के साथ कोरोना को विकराल बताया जाए जिससे लोग पैनिक हों। इस टूलकिट में सेंट्रल विस्टा प्रॉजेक्ट को लेकर भी कई गलत जानकारी दी गई है। सेन्ट्रल विस्टा प्रोजेक्ट को कैसे बदनाम करना है, ये भी बताया गया है। सरकार पहले ही कह चुकी है कि इसका बजट देश के स्वास्थ्य बजट से कई गुना कम है और ये कई साल का है।

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest article