Home News रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर हुआ जानलेवा हमला, कार को बम से उड़ाने की कोशिश

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर हुआ जानलेवा हमला, कार को बम से उड़ाने की कोशिश

0
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर हुआ जानलेवा हमला, कार को बम से उड़ाने की कोशिश

रूस और युक्रेन के बीच कई महीनों से जंग जारी है इसी बीच रूस के राष्ट्रपति को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। जिसके बाद रूस ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में खलबली मच गई है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कार पर बम से धमाका हुआ है। इस खबर के समने आने के बाद हर तरफ खलबली मची हुई है।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जब पुतिन अपने आधिकारिक घर लौट रहे थे तब उनकी कार के पास बम से धमाका हुआ और उनको जान से मारने की कोशिश की गई है। जिसके बाद रूस के राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

यह हमला पुतिन के घर के कुछ किलोमीटर पहले हुआ था। पुतिन की कार को 5 गाड़ियां एस्कॉर्ट कर रही थीं। सुरक्षा दस्ते की पहली कार को एक एंबुलेंस ने रोक दिया। इसके बाद दूसरी गाड़ी को भी ब्लॉक कर दिया गया।

दावा किया जा रहा है कि पुतिन की कार के बायीं ओर जोरदार आवाज सुनाई पड़ी और फिर उसमें धुआं निकलने लगा। हमले के बाद पुतिन के सिक्योरिटी गार्ड्स तुरंत एक्शन में आए और पुतिन को सुरक्षित तरीके दूसरी जगह ले जाया गया।

रूस और युक्रेन के बीच युद्ध शुरू होने के बाद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सात करीबियों की हत्या हो चुकी है। बता दें कि इन सभी ने युक्रेन पर हमले को लेकर विरोध किया था। इन सभी के शव संदिग्ध हालात में मिले थे ये लोग ज्यादातर तेल और गैस के बिजनेस से जुड़े हुए लोग थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here