Wednesday, July 3, 2024

Famous Aajtak News Anchor Rohit Sardana: बहुत दुखद ख़बर मशहूर आजतक न्यूज पत्रकार रोहित सरदाना का हार्ट अटैक से निधन, पहले हुए थे कोरोना वायरस से संक्रमित फिर ब्वतवदं वायरस ने छीन ली इनकी जिंदगी

Must read

टीवी जगत के मशहूर न्यूज एंकर रोहित सरदाना के मौत की एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। टेलीविजन जगत के बड़े पत्रकार रोहित सरदाना अब इस दुनिया में नहीं रहे। जी न्यूज के एडिटर सुधीर चौधरी ने रोहित सरदाना के निधन की खबर ट्वीट की। उनकी मौत की खबर सुनकर पूरे मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गई है आज 30 अप्रैल सुबह दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनका निधन हो गया। कुछ दिन पहले रोहित कोरोना वायरस से संक्रमित भी हो गए थे रोहित सरदाना कोरोना संक्रमण से भी जूझ रहे थे। इससे पहले उनकी मां भी कोरोना संक्रमित हुई थीं।

News Anchor Rohit Sardana: रोहित सरदाना के निधन पर पत्रकारिता जगत से जुड़े काफी लोगों ने शोक जाहिर किया है। बता दें रोहित सरदाना ने देश के बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया और अपनी अलग पहचान बनाई। रोहित सरदाना अपने सवालों और बोलने के तरीकों से लोगों के दिलों में बसते थे। उनके साथ काम करने वाले लोगों का कहना है कि रोहित सरदाना की हिंदी भाषा पर बहुत अच्छी पकड़ थी। बता दें कि साल 2018 में रोहित सरदाना को गणेश विद्यार्थी अवॉर्ड से नवाजा गया था। भले ही कोरोना की वजह से आज रोहित सरदाना इस दुनिया को अलविदा कह गए लेकिन एक दिन पहले तक वो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थे और लोगों की मदद कर रहे थे। रेमडेसिविर इंजेक्शनए ऑक्सीजनए बेड आदि तक की व्यवस्था के लिए अस्पताल में रोहित सरदाना अपने स्तर से लोगों की मदद कर रहे थे। कोरोना का शिकार हुए लोगों के इलाज के लिए वह लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव थे यहां तक कि अपनी मौत से एक दिन पहले 29 अप्रैल तक रोहित सरदाना ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए एक महिला को रेमडेसिविर इंजेक्शनों की व्यवस्था करने की गुहार लगाई थी। वहीं इससे पहले 28 अप्रैल को प्लाज्मा डोनेट करने की भी अपील की थी।

टीवी जगत का जाना-माना नाम और देश के मशहूर न्यूज एंकर रोहित सरदाना की कोरोना से मौत हो गई हैए लंबे समय तक जी न्यूज में एंकर रहे
जी न्यूज के एडिटर इन चीफ सुधीर चौधरी ने रोहित सरदाना के निधन की खबर ट्वीट की।
अब से थोड़ी पहले जितेंद्र शर्मा का फोन आया। उसने जो कहा सुनकर मेरे हाथ कांपने लगे। हमारे मित्र और सहयोगी रोहित सरदाना की मृत्यु की ख़बर थी। ये वाइरस हमारे इतने क़रीब से किसी को उठा ले जाएगा ये कल्पना नहीं की थी। इसके लिए मैं तैयार नहीं था। ये भगवान की नाइंसाफ़ी है… ॐ शान्ति

रोहित सरदाना के साथ काम करने वाले पत्रकारों का कहना है कि वो एक जुनूनी पत्रकार थे और बहस को भी एंजॉय करते थे। रोहित सरदान की मौत के बाद सोशल मीडिया पर उनको श्रद्धांजलि दी जा रही है।
वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने ट्विटर पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा, दोस्तों बेहद दुखद खबर मशहूर टीवी न्यूज एंकर रोहित सरदाना का निधन हो गया है ,उन्हें आज सुबह ही हार्ट अटैक आया है। उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना।

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest article