कल उत्तर प्रदेश के भदोही में एक पंडाल में आग लगने से एक भीषण हादसा हो गया। यह हादसा प्रदेश के औराई क्षेत्र के नरथुआ इलाके में हुआ है। दरअसल यहां रविवार देर शाम एक दुर्गा पूजा पंडाल में आरती का कार्यक्रम चल रहा था। पंडाल में डिजिटल शो के दर्शक आनंद ले रहे थे। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट की वजह से दुर्गा पूजा पंडाल में आग लग गई। आग देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। भीड़ ज्यादा होने की वजह से लोग जब तक बाहर निकलते, उससे पहले आग की चपेट में आ गए।आग लगने से 5 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा की उसमें से 3 बच्चे और 2 महिलाएं थी वहीं 50 से अधिक लोग झुलस गए। झुलसने वालों में महिलाएं और बच्चे की संख्या अधिक हैं।
जानकारी के मुताबिक, पूजा पंडाल में जब आग लगी तो दुर्गापूजा आरती के दौरान करीब 150 लोग मौजूद थे। 64 लोग अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। ट्रॉमा सेंटर में एडमिट लोग 30-40% जले हुए हैं। घटना के वक्त आरती हो रही थीए इसी दौरान शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई थी।
उत्तर प्रदेश के मुख्यतमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनपद भदोही की अग्निकांड घटना का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री जी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।
यूपी के भदोही में दुर्गा पूजा पंडाल में लगी आग, 2 महिलाओं समेत 3 बच्चों की हुई मौत, दर्जनों लोग हुए घायल
- Advertisement -