भारत के उद्योगपति व अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) विश्व के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने फ्रांस के उद्योगपति बर्नार्ड अर्नाल्ट (Bernard Arnault) को पीछे छोड़ दिया है। अब सिर्फ एलन मस्क (Elon Musk) उनके आगे हैं। बता दें, गौतम अडानी (Gautam Adani) यह मुकाम हासिल करने वाले एशिया के पहले शख्स हैं।
फोर्ब्स की रियल टाइम बिलिनियर्स लिस्ट के मुताबिक गौतम अडानी (Gautam Adani) दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उनकी कुल नेटवर्थ 155.5 अरब डाॅलर है। वहीं, फ्रांस के उद्योगपति बर्नार्ड अर्नाल्ट (Bernard Arnault) की संपत्ति 155.2 अरब डाॅलर है। विश्व के सबसे अमीर व्यक्ति टेस्ला के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) की नेटवर्थ 273.5 अरब डाॅलर है।
आपको बता दें, गौतम अडानी (Gautam Adani) की संपत्ति आज 16 सितंबर को सबसे ज्यादा बड़ी है। आज उनकी संपत्ति कुल 4.9 अरब डॉलर बढ़ी है। गौतम अडानी (Gautam Adani) ऐसा करने वाले पहले एशियाई बन चुके हैं। वहीं, मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की बात करें तो वह फोर्ब्स की रियल टाइम बिलिनियर्स लिस्ट में 8वें नंबर पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 92 बिलियन डॉलर की है।