Wednesday, February 5, 2025

भाजपा में नहीं जाएंगे गुलाम नबी आजाद, जम्मू कश्मीर में बनाएंगे अपनी पार्टी

Must read

कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद जम्मू कश्मीर के पुर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने बहुत बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने अपने ऐलान में कहा, वह अपनी पार्टी बनाएंगे। इससे पहले उनके भाजपा में जाने की अटकलें लग रही थी। लेकिन आजाद ने साफ कर दिया है कि वे बीजेपी में नहीं जा रहे हैं।

गुलाम नबी आजाद ने कहा कि मेरे विरोधी पिछले 3 साल से कह रहे हैं कि मैं भाजपा में जा रहा हूं, यहां तक कि उन्होंने तो मुझे राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति भी बनवा दिया। उन्होंने आगे कहा कि मैं जम्मू भी जाऊंगा। कश्मीर भी जाऊंगा। जम्मू कश्मीर में हम अपनी पार्टी बनाएंगे, इसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर भी देखेंगे।

आजाद ने कांग्रेस की नीतियों से नाराज होकर से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद उन्होंने खुद अपनी पार्टी बनाने का ऐलान किया है लेकिन अभी पार्टी का नाम क्या होगा और कब बनाएंगे इसके बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दी।

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest article