Tuesday, June 25, 2024

आईटी मंत्री ने दी जानकारी, कब लॉन्च होगा 5जी

Must read

इंटरनेट चलाने वालों को 5जी नेटर्वक का लम्बें समय से इंतजार है ताकि वह हाई स्पीड इंटरनेट का मजा ले सके। अब उनका यह इंतजार खत्म होने वाला है। क्योंकि आईटी मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने इसके लाॅन्च होने के संकेत दे दिये हैं। 5G की नीलामी के बाद टेलिकाॅम कंपनियों ने लाॅन्चिंग की तारिख नहीं बताई थी पर अब आईटी मंत्री ने कहा है कि देश में बहुत जल्द 5जी की लाॅल्चिंग हो जाएंगी।

आईटी मिनिस्ट अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को बताया कि भारत में 5G सर्विस 12 अक्टूबर तक लॉन्च हो जाएगी। जिसके बाद दूसरे शहरों और ईलाकों में इसका विस्तार किया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा, हम यह सुनिश्चित करेंगे कि 5G सर्विसेज अफोर्डेबल रहे और आम आदमी भी एक साधारण कीमत में इसका प्रयोग कर सके।

उन्होंने कहा, हमें उम्मीद है कि अगले दो-तीन वर्षो में देश के कोने-कोने में 5G सर्विस उपलब्ध होगी। हमारी कोशिश है कि सर्विस अफोर्डेबल बनी रहे और इंडस्ट्री शहर और ग्रामीण दोनों ही इलाकों पर फोकस कर रही है। हालांकि, अभी तब किसी भी टेलिकाॅम कंपनी ने लाॅन्चिंग की तारिख का ऐलान नहीं किया है लेकिन हाल ही में एयरटेल ले एक प्रेस रिलीज जारी कर बताया था कि वह इसी महिने अगस्त में ही 5G सर्विस को शुरू कर देगा। वहीं, रिलांयस ने अभी तक लाॅन्चिंग की तारिख को लेकर कोई ऐलान नहीं किया है।

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest article