ममता बनर्जी सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ पश्चिम बंगाल में नबन्ना मार्च निकाल रही भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने आंसू गैस और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया है। अभियान में शामिल कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले किया है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुजरात दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। सीएम केजरीवाल ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी बैकडोर से सोनिया गांधी को प्रधानमंत्री बनवाना चाह रही है। विधानसभा चुनाव को लेकर सीएम अरविंद्र केजरीवाल बार-बार गुजरात दौरा कर रहे हैं।
महाराष्ट्र सरकार ने अंडरवर्ल्ड को लेकर बहुत बड़ा बयान दिया है। महाराष्ट्र सरकार ने अंडरवर्ल्ड से जुड़े लोगों की सूची तैयार कराने जा रही है। सूत्रों ने बताया है कि गृहमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने महाराष्ट्र पुलिस को निर्देश दिया है कि राज्य में जितने भी अंडरवर्ल्ड से जुड़े लोग हैं उनकी सम्पत्ति की लिस्ट बनाई जाए।
टी20 विश्व कप 2022 में मोहम्मद शमी को टीम में शामिल नहीं किया गया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर शमी के फैंसों ने उन्हें टीम में ना शामिल करने को लेकर सवाल उठाएं हैं। मोहम्मद शमी टीम इंडिया के अनुभवी और तेज गेंदबाज हैं।
आर्मीनिया के प्रधानमंत्री निकोल पाशिनयान ने बताया कि अजरबैजान से रात भर चली गोलाबारी में 49 आर्मीनियाई जवान मारे गए। बता दें, अजरबैजान और आर्मीनिया के बीच नागोर्नो-कराबाख को लेकर दशकों से संघर्ष चल रहा है।