Friday, June 28, 2024

लखनऊ के हजरतगंज इलाके में हुआ भीषण अग्निकांड, कई लोगों की जान जाने की खबर

Must read

लखनऊ के हजरतगंज इलाके के एक होटल में आज भीषण आग लग गई। जिसमें 4 लोगों के मारे जानें की खबर है। हादसा इतना भीषण था कि कई फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को आग पर काबू पाने के लिए बुलाया गया। इस अग्निकांड में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बारे में उपमुख्मंत्री ब्रजेश पाठक को जानकारी मिलते ही। उन्होंने घायलों को सिविल अस्पताल पहुचानें और मामले की जांच के आदेश दे दिये। फिलहाल आग से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है और होटल मालिक को हिरासत में ले लिया गया है, उससे पूछताछ की जा रही है।

लखनऊ कमिश्नर एस बी शिरोड़कर ने बताया कि होटल प्रबंधन के रिकॉर्ड के अनुसार 38 से 40 लोग वहां पर रुके हुए थे। कई लोगों से निकाला जा चुका है। होटल के कमरों में धुआं ज्यादा होने के कारण अभी तक कितने लोग अंदर फंसे हैं। इसकी जानकारी नहीं हो पा रही है। पुलिस कमिश्नर व मंडला आयुक्त को जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।

घटना की जानकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मिलते ही उन्होंने अधिकारियों से संज्ञान लेने को कहा और खुद अस्पताल पहुचें। इस दौरान सीएम ने घायलों से मिलकर उनका हालचाल लिया।

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest article