राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी NIA ने अन्य दूसरी एजेंसियों के साथ मिलकर दोबारा PFI के ठिकानों पर कई राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी की है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 8 राज्यों में में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के ठिकानों पर रेड मारी है।
बता दें कि दिल्ली के शाहीन बाग में NIA ने छापा मार कर PFI से जुड़े 30 लोगों को गिरफ्तार किया है। शाहीन बाग में कार्यवाही के बाद भारी मात्रा में केंद्रीय पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने दूसरे राउंड में दिल्ली, महाराष्ट्र, प्रदेश, कर्नाटक, असम, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों में PFI के ठिकानों पर रेड मारी है। इससे पहले NIA ने देशभर में 100 से ज्यादा PFI के ठिकानों पर रेड की थी।
पहले राउंड की रेड में NIA ने केरल से से PFI सदस्य शफीक पैठ को गिरफ्तार किया था। जिसने खुलासा किया कि इस साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पटना रैली पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के टारगेट पर थी।
उधर, कर्नाटक पुलिस ने PFI पर कार्यवाही करते हुए आज सुबह जिले के PFI अध्यक्ष समेत एसडीपीआई सचिव को गिरफ्तार किया। इसके अलावा PFI के जिला अध्यक्ष अब्दुल करीम और एसडीबीआई सचिव शेख मसकसूद को भी गिरफ्तार किया गया है।