Saturday, September 28, 2024

मुस्लिम बुद्धिजीवियों पर भड़के ओवैसी, बोले-मुस्लिम बुद्धिजीवियों को हकीकत से कोई ताल्लुक नहीं

Must read

AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी “मुस्लिम बुद्धिजीवियों” पर काफी भड़क गए हैं। उन्होंने “मुस्लिम बुद्धिजीवियों” को खरी खोटी सुनाई है। ओवैसी ने कहा है कि “मुस्लिम बुद्धिजीवियों” को हकीकत से कोई ताल्लुक नहीं रखते हैं।

दरअसल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत आज यानी गुरुवार को दिल्ली की एक मस्जिद में “अखिल भारतीय इमाम संगठन” के प्रमुख इमाम उमर अहमद इलियासी से मुलाकात की। इलियासी से मुलाकात के पहले उन्होंने “मुस्लिम बुद्धिजीवियों” से मुलाकात की थी। जिसको लेकर असदुद्दीन ओवैसी भड़क गए और उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

ओवैसी ने कहा कि हम पर शक क्यों किया जाता है, जो लोग मिलकर आए हैं, उनसे पूछिए कि क्या बात करके आए हैं। RSS की विचारधारा पूरी दुनिया जानती है और आप जाकर उनसे मिलते हैं। ये जो मुस्लिम समुदाय में कथित पढ़ा-लिखा तबका है, जो वो करेंगे वह सच है और हम जो अपनी लड़ाई राजनीतिक हक के लिए और मौलिक अधिकार के लिए लड़ते हैं तो हम बुरे हो जाते हैं।

असदुद्दीन ओवैसी ने आगे कहा कि ये जो तबका है कि जो खुद को ज्ञानी समझता है। उन्हें हकीकत से कोई ताल्लुक नहीं है। जमीन पर क्या हो रहा है, उन्हें मालूम नहीं है। आराम से जिंदगी गुजार रहे हैं और आप आरएसएस प्रमुख से मिलते हैं। ये आपका लोकतांत्रिक अधिकार है। मैं सवाल नहीं उठा रहा लेकिन फिर आपका भी अधिकार नहीं है मुझसे सवाल करने का।

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest article