Home Entertainment विवादित तस्वीरों को लेकर रणवीर सिंह ने किया खुलासा, जानिए क्या कहा

विवादित तस्वीरों को लेकर रणवीर सिंह ने किया खुलासा, जानिए क्या कहा

0
विवादित तस्वीरों को लेकर रणवीर सिंह ने किया खुलासा, जानिए क्या कहा

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने अपने विवादित फोटोशूट को लेकर नया खुलासा किया है। उन्होंने मुबंई पुलिस को बताया है कि उनकी तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ की गई है। अभिनेता रणवीर सिंह ने कुछ दिनों पहले अपने बोल्ड फोटोशूट के चलते विवादों में फंस गए थे। पुलिस ने रणवीर सिंह के खिलाफ अश्लीलता का केस दर्ज किया था। जिसके बाद अभिनेता ने यह चैकाने वाली बात कहीं है।

रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेता रणवीर सिंह के फोटोशूट काॅन्ट्रोवर्सी केस में मुंबई पुलिस ने 29 अगस्त को उनका बयान दर्ज किया था। जिसकी जानकारी अब निकल कर सामने आ रही है। जानकारी में बताया गया है कि रणवीर की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ की गई है।

दरअसल, एक NGO और महिला एक्टिविस्ट वेदिका चौबे द्वारा अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ अश्लीलता की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने रणवीर को पूछताछ के लिए तलब किया था। एक्टर से मुंबई पुलिस की टीम ने करीब 2 घंटे से ज्यादा पूछताछ की।

जानकारी के लिए बता दें, एक्टर रणवीर सिंह की न्यूड फोटोशूट को पेपर मैगजीन ने जुलाई 2021 में पोस्ट किया था। फोटोज में रणवीर ने कपड़े नहीं पहने थे। एक्टर को जहां इस फोटोशूट के लिए काफी नेगेटिविटी का सामना करना पड़ा वहीं फिल्म इंडस्ट्री से सेलेब्स ने एक्टर को पूरा सपोर्ट किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here