रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की आज एनुअल जनरल मीटिंग को संबोधित करते हुए कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बताया कि दिवाली तक देश के चार मेट्रो शहरों में 5जी की सेवा शुरू की जाएंगी। उसके बाद 2023 के अंत तक देश के सभी कोनो में 5G पहुचा दिया जाएंगा।
मुकेश अंबानी ने बताया कि आकाश अंबानी जियो, ईशा अंबानी रिटेल और अनंत अंबानी न्यू एनर्जी बिजनेस की जिम्मेदारी संभालेंगे। ईशा अंबानी ने रिटेल बिजनेस के जानकारी देते हुए बताया कि देश के 260 शहरों में जियो मार्ट पहुंच चुका है। रिलायंस FMCG बिजनेस भी लॉन्च करेगी।
इन मेट्रो सिटी में शुरू होगी 5जी सर्विस
चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बताया, देश में दिवाली तक 5जी को लाॅन्च कर दिया जाएंगा। सबसे पहले शहर दिल्ली, मुम्बई, चैनई और कोलकाता में 5जी सर्विस की शुरूआत होगी। बाद में देश के अलग-अलग हिस्सों में 5G सर्विजेस को लाॅन्च किया जाएगा। 2023 के आखरी तक पूरे देश में 5जी सेवा उपलब्ध होगी।
मुकेश अंबानी ने एजीएम में बताया कि रिलायंस जियो के पास मौजूदा समय में सबसे ज्यादा 421 मिलियन मोबाइल ग्राहक हैं। जियो ने सबसे मजबूत 4जी नेटवर्क स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि 3 में 2 कस्टमर जियो फाइबर का चुनाव कर रहे हैं, जियो का 5G भी सबसे बेहतरीन सर्विस होगा।
2047 तक भारत होगा विकसित देशः मुकेश अंबानी
मुकेश अंबानी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले 25 वर्षों का विजन रखा है। पंच प्राण भारत को 2047 तक विकसित देश बनाएगा। भारत की तरक्की में योगदान देता रहेगा। रिलायंस पहली कंपनी है। जिसने 100 अरब डॉलर का टर्नओवर को पार किया है। उन्होंने आगे कहा, रिलायंस के निर्यात में 75 फीसदी का इजाफा हुआ है। भारत के निर्यात में 8.4 फीसदी का योगदान रिलायंस दे रहा है। सबसे ज्यादा टैक्स में योगदान कंपनी दे रही है साथ ही रिलायंस ने 2.32 लाख रोजगार भी दिए हैं।
ऐसे की थी मुकेश अंबानी ने Jio की शुरूआत
2011 में मुकेश अंबानी की बेटी ईशा छुट्टियों में घर आई थीं। ईशा येल यूनिवर्सिटी में पढ़ रही थीं। ईशा ने स्लो इंटरनेट की शिकायत की। जिसके बाद मुकेश अंबानी के दिमाग में JIO की शुआत करने का प्लान आया।