राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की परमाणु बम धमकी के बाद रूस के लोग देश छोड़ने के लिए मजबूर हो गए हैं। पुतिन का यह बयान आने के बाद रूसी लोगों के बीच काफी खलबली मची हुई है। रूसी नागरिक देश छोड़कर जाने का विचार कर रहे हैं। इसके चलते वहां के एयरपोर्ट पर भारी भीड़ देखने को मिली है। बता दें कि रूस में हवाई जहाज की एक सीट 18 से 22 लाख रूपये में बुक हो रही है।
राष्ट्रपति पुतिन के इस एलान के बाद रूसी नागरिकों में देश छोड़ने की होड़ मच गई है। उन्हें देश में मार्शल लॉ लागू होने का डर काफी सता रहा है। अगर एक बार रूस में मार्शल लॉ लागू हो गया तो वहां के पुरुष देश को छोड़कर बाहर कहीं नहीं जा सकते हैं। शायद इसी कारण से वे सभी देश छोड़कर जाना चाहते हैं।
जानकारी के लिए बता दें, रूस और यूक्रेन युद्ध लगभग 7 महीनों चल रहा है। दोनों ही देश किसी भी कीमत पर पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। यूक्रेन अब धीरे-धीरे अपनी जमीन पर वापस कब्जा कर रहा है, जिसके बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन काफी बौखलाए नजर आ रहे हैं। इन्हीं कारणों के चलते पुतिन ऐसे बयान दे रहे हैं।