बाॅलीवुड अभिनेता सैफ अली खान वैसे तो किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं लेकिन कई बार ये विवादों में घिर जाते हैं। चाहे बच्चों के नाम को लेकर हो या फिर इनका कोई बयान। सैफ को अलोचनाओं का सामना करना पढ़ता है।
लेकिन इस बार जो उन्होंने कांड किया है वह इनकी आने वाली फिल्म विक्रम वेधा को फ्लॉप करा सकता है। तैमूर और जहांगीर जैसे मुगलों के नाम पर अपने बच्चों का नाम रखने वाले बाॅलीवुड अभिनेता सैफ अली खान ने भगवान श्रीराम के नाम पर अपने बच्चों का नाम नहीं रखना चाहते। ऐसा वह एक वीडियो में कहते हुए दिख रहे हैं, जो वायरल है।
सैफ के अलावा इस वीडियो में करीना कपूर भी दिखाई दे रहीं हैं। वीडियो में करीना कपूर मुस्लिम आक्रमणकारी की तारीफों के पुल बांधती दिखाई दे रही हैं। जिसके बाद यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है और वे सैफ अली खान की आने वाली फिल्म को बॉयकॉट करने को कह रहे हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जब सैफ अली खान और करीना कपूर ने अपने बड़े बेटे नाम तैमूर रखा था तो पूरे देश में हंगामा मच गया था। सैफ ने बेटे का नाम तैमूरलंग के नाम पर रखा है जो एक तुर्क शासक था। उसने 14वीं सदी में भारत में खूब लूटपाट की थी। लोगों पर बहुत जुल्म किए थे। हजारों लोगों का कत्ल किया था। इसलिए जब सैफ और करीना ने अपने बेटे का नाम तैमूर रखा तो लोग भड़क उठे थे।