Tuesday, October 1, 2024

जानिए आज की पाचं बड़ी खबरें

Must read

पुंछ में मिनी बस हादसे में 11 लोगों की मौत
जम्मू-कश्मीर के शहर पुंछ में मिनी बस के खाई में गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं, कई लोग घायल भी हुए, जिन्हें मंडी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद जम्मू व कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मृतकों को 5 लाख और घायलों को एक लाख रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया है।

सपा पार्टी के नेताओं के घर के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा
आज समाजवादी पार्टी के नेता भाजपा के खिलाफ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करने वाले हैं। लेकिन उनके प्रदर्शन के पहले ही नेताओं के घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

भारत जोड़ो यात्रा के बीच कांग्रेस के 8 विधायक बीजेपी में होगें शामिल
2024 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है। लेकिन यात्रा के बीच कांग्रेस पार्टी के 8 विधायकों ने कांग्रेस से किनारा कर लिया है। गोवा में कांग्रेस के 8 विधायक आज भाजपा में शामिल होगें।

यूपी के बाद उत्तराखंड में होगा मदरसों का सर्वे
उत्तर प्रदेश के बाद उत्तराखंड में गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वे होने जा रहा है। जिसकी जानकारी सीएम पुष्कर सिंह धानी ने दी है। उन्होंने कहा है कि “मदरसों का ठीक प्रकार से सर्वे होना बहुत जरूरी है। सर्वे में राज्य में वक्त बोर्ड की जमीनों पर बनाए गए मदरसों का भी शामिल किया जाएगा।”

लोगों से लोगों के बीच सपंर्क जरूरीः फ्रांस की विदेश मंत्री
फ्रांस की विदेश मंत्री कैथरीन कोलोना इस समय भारत दौरे पर है। उन्होंने दिल्ली में भारतीय छात्रों को लेकर खास ऐलान किया है। कैथरीन कोलोना ने कहा है कि “हम 2025 तक फ्रांस में 20 हजार भारतीय छात्र चाहते हैं। हम करीब पांच हजार से इसकी शुरूआत कर रहे हैं…ये बहुत महत्वाकांशी हैं।”

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest article