‘खतरों के खिलाड़ी 12’ का Grand Finale 24 और 25 सितंबर को हुआ। अब शो के विजेता का ऐलान कर दिया गया है।
सभी को पछाड़ते हुए कोरियोग्राफर तुषार कालिया ने इस शो का खिताब जीत लिया है।
ट्रॉफी के साथ उन्हें 20 लाख रुपये की राशि दी गई। इसके अलावा उन्हें मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार मिली है।
शो में टॉप-5 में मिस्टर फैजू (फैजल शेख), तुषार, रुबीना दैलक, जन्नत जुबैर और मोहित मलिक ने अपनी जगह पक्की की थी।
जानिए कौन हैं तुषार कालिया
तुषार का जन्म 6 मार्च, 1986 को चंडीगढ़ में हुआ था। उन्होंने कई फिल्मों में गानों को कोरियोग्राफ किया है।
इसके अलावा उन्होंने ‘डांस दीवाने’ को भी जज किया है। जब ‘डांस दीवाने’ का समापन हुआ, तब उन्होंने ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ में एंट्री मारी थी।
तुषार को पहला ब्रेक करण जौहर की चर्चित फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ से मिला था। इसके बाद उन्होंने ‘हाफ गर्लफ्रेंड’, ‘वॉर’ और ‘द जोया फैक्टर’ में बतौर कोरियोग्राफर काम किया |
इस शो के रनर-अप बने फैजल शेख
इस शो के रनर-अप फैजल शेख बने। उन्हें शो का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। खबरों की मानें तो रोहित ने फैजल को फिल्म का ऑफर भी दिया है।
फैजल पिछले साल सीरीज ‘बैंग बैंग’ में दिखे थे।
शो के फिनाले का प्रसारण कलर्स टीवी और वूट पर हुआ। इस ग्रैंड फिनाले में रोहित की ‘सर्कस’ की टीम ने हिस्सा लिया।
फिनाले में अभिनेता रणवीर सिंह खूब मस्ती करते नजर आए।
‘खतरों के खिलाड़ी’ के पिछले सीजन के विजेता थे अर्जुन बिजलानी
‘खतरों के खिलाड़ी’ के पिछले सीजन के विजेता टीवी अभिनेता अर्जुन बिजलानी बने थे। टीवी अभनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी इस शो की पहली रनर-अप रही थीं।
टॉप-3 में अर्जुन के साथ विशाल आदित्य सिंह और दिव्यांका ने जगह बनाई थी।
पिछले साल भी शो को रोहित ने ही होस्ट किया था। यह शो अपने रोमांच के लिए जाना जाता है। इसमें इंडस्ट्री के सेलेब्स खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आते हैं।