सोशल मीडिया स्टार और कंगना रनौत के रियलिटी शो “लाॅक अप” में धमाल मचाने वाली अंजलि अरोड़ा अपने MMS वीडियो के चलते सुर्खियों में बनी है। उनके एमएमएस लीक होने के बाद उन्हे काफी टार्गेट किया जा रहा था इस दौरान उन्हें बहुत अधिक ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा था। जिसके बाद अतरंगी ड्रेस में नजर आने वाली टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद अंजलि अरोड़ा का सपोर्ट करती नजर आई है।
आपको बता दें, सोशल मीडिया पर रील्स बनाकर स्टार बनी अंजलि अरोड़ा का एक एमएमएस लीक हो गया था। जिसके बाद उन्होंने वीडियो को लेकर कई बार सफाई दी, उन्होंने कहा कि यह एमएमएस उनका नहीं है। फिर भी ट्रोलिंग सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में बाॅलीबुड में सबसे हॉट ड्रेस में नजर आने वाली एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने इनका समर्थन किया है। उर्फी ने ना केवल अंजलि अरोड़ा का सपोर्ट किया, बल्कि ट्रोलिंग करने वालों को खुब खरी-खोटी सुनाई है।
दरअसल,उर्फी जावेद ने अंजलि अरोड़ा को लेकर कहा है कि भले ही उसने ऐसा किया हो, अगर अपने लिए वीडियो रिकाॅर्ड भी किया, तो वह नहीं चाहती थी कि दुनिया इसे देखे।
उन्होंने आगे कहा कि अगर किसी लड़की के साथ बलात्कार होता है तो लोग उसे कपड़े चुनने के लिए दोषी ठहराते हैं, लोगों लड़कियों को गलत रोशनी में रखना चाहते हैं, इंडिया में लड़कियों को दोष देते हैं। उन्हे चुड़ैल कहा जाता है,अगर कोई लड़की कुछ करती है तो लोग उस पर उंगली उठाते हैं।