Monday, July 1, 2024

World Oceans Day 2021(विश्व महासागर दिवस):- विश्व महासागर दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को महासागर की विशेषता बताना और इसकी सुरक्षा की जानकारी देना है

Must read

विश्व समुद्र दिवस (World Ocean Day) की थीम 2021

हर वर्ष की भांति इस वर्ष 2021 का विषय (The Ocean: Life and Livelihoods)’द ओशन लाइफ एंड लाइवलीहुड’ चुना गया है। महासागर में मौजूद लाइफ और लाइवलीहुड से जुड़े तथ्यों के बारे में आम जन तक जानकारी पहुंचाना। लोगों में ये जागरूकता पैदा करना कि ये महासगर ही हैं जो पूरी दुनिया में प्रोटीन उपलब्ध कराने का सबसे बड़ी जरिया हैं विश्व महासागर दिवस के मौके पर संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि महासागरों को ग्रह का फेफड़ा माना जाता है, जो जीवमंडल का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और भोजन और दवा का एक प्रमुख स्रोत है। इस साल की थीम का आयोजन गैर लाभकारी ओशनिक ग्लोबल के सहयोग से संयुक्त राष्ट्र के कानूनी मामलों के कार्यालय के प्रभाग और समुद्र के कानून ने किया है। जो महासागरों के चमत्कारों को उजागर करेगा।

विश्व महासागर दिवस का इतिहास( HISTORY OF World Oceans Day)

World Oceans Day 2021:- पृथ्वी पर लगभग 71 प्रतिशत भाग में महासागर की उपस्थिति देखने को मिलती है। यह एक इतना बड़ा विशाल जीवन है कि इसमें जानवर और अन्य जीव सहित पौधे भी शामिल हैं। लेकिन आज के बढ़ते आधुनिक दौर में प्रदूषण भी उससे कहीं अधिक तेजी से बढ़ रहा हैए जिससे महासागर बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं और उसमें रहने वाले तमाम प्रकार के जीव व पौधे भी प्रभावित हो रहे हैं। महासागरों में बढ़ते इसी प्रदूषण और इससे होने वाले दूरगामी परिणामों को ध्यान में रखकर 1992 में कनाडा की पहल पर अनौपचारिक रूप से अंतरराष्ट्रीय महासागर दिवस मनाया गया जिसे 2008 में अंतरराष्ट्रीय महासंघ यून से मान्यता मिली जिसका उद्देश्य महासागरों को बचाना था। हर साल 8 जून को विश्व महासागर दिवस मनाने का उद्देश्य मानवों द्वारा किए जा रहे कृत्यों से हो रहे महासागर प्रदूषण को रोकना एवं मानव जीवन में समुद्र से होने वाले लाभों के बारे में जागरूकता फैलाना है। हम आपको महासागरों से जुड़े कुछ ऐसे तथ्यों के बारे में बताएंगे जिनका मानव जिंदगी पर बड़ा असर पड़ता है। अभी तक हम महासागरों को उनमें उठने वाले तूफानों तक ही जानते हैं लेकिन महासागरो से कई अहम तथ्य जुड़े हैं जिनका हमारे जीवन से संबंध है महासागरो में पेड़ पौधोंए कई प्रजाति के जानवर और अहम आर्गेनिज्म का भंडार है, वैज्ञानिको की रिसर्च के मुताबिक ये धरती के तापमान को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। महासागरों की जीवन में महत्ता को देखते हुए युनाइटेड नेशंस और इंटरनेशनल लॉ 8 जून को विश्व महासागर दिवस मनाता है। 2030 तक समुद्र आधारित उद्योगों द्वारा अनुमानित 40 मिलियन लोगों को रोजगार दिया जा रहा है। क्या आप जानते हैं कि 90 प्रतिशत बड़ी मछलियों की आबादी के विलुप्त होने और 50 प्रतिशत प्रवाल शैलश्रेणी के नष्ट होने के साथ हम समुद्र का जितना दोहन कर सकते हैं उससे कहीं ज्यादा कर रहे हैं। इसलिए सभी देश की सरकारों को समुद्र के साथ एक ऐसा संबध बनाना जरूरी हैए जो महासागर और उसके अंदर के जीवन के लिए उपयोगी हो। समुद्र विभिन्न प्रकार के जीवन रक्षक और कैंसर-रोधी दवाएं प्रदान करता है।तब कनाडा के इंटरनेशनल सेंटर फॉर ओशन डेवलपमेंट तथा ओशन इंस्टीट्यूट ऑफ कनाडा द्वारा पृथ्वी शिखर सम्मेलन में इसकी अवधारणा का मूल उद्देश्य लोगों को महासागरों पर मानवीय क्रियाकलापों के प्रभावों को सूचित करना, महासागर के लिए नागरिकों का एक विश्वव्यापी आंदोलन विकसित करना तथा विश्वभर के महासागरों के स्थायी प्रबंधन के लिए एक परियोजना पर वैश्विक आबादी को जुटाना व एकजुट करना है।

लेखकों ने अहम बाते कही हैं- जैसे सिल्विया अर्ले ने कहा कि “नो वाटर, नो लाइफ, नो ब्लू, नो ग्रीन”– विलियम वर्ड्सवर्थ ने कहा कि “महासागर शक्तिशाली हार्मोनिस्ट हैं” तो बैथने हैमिल्टन कहते हैं कि “ईश्वर की क्रिएशन महासागर को जानना उसके दिए हुए तोहफे का आनंद लेने की तरह है”

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest article