Friday, June 28, 2024

ऋतिक रोशन के लिए मुसीबत बना जोमाटो, विक्रम वेधा का हो चूका है बायकाॅट

Must read

बाॅलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन अपनी बेहतर एक्टिंग, डांशिंग के साथ-साथ अपने लुक के लिए जाने जाते हैं। उनके हर एक लुक के लिए फैंस दिवाने रहते हैं और उनकी फिल्मों का इंतजार उनके फैंस ही नहीं हर किसी को रहता है। लेकिन हाॅल ही में उनके आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा का सपोट किया था जिसके बाद उनकी आने वाली फिल्म विक्रम वेधा का बायकाॅट शुरू हो गया।

बात दें, बायकाॅट वालों का कहना है कि बाॅलीवुड हिन्दू धर्म का अपमान अपनी ज्यादातर फिल्मों में करता रहताा है। जिस लिए हम बाॅलीवुड का बायकाॅट कर रहे हैं। सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने लाल सिंह चड्ढा के समर्थन में एक ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि “अभी-अभी लाल सिंह चड्ढा देखी। मैंने इस फिल्म को दिल से महसूस किया। प्लस और माइनस एक तरफ, यक फिल्म सिर्फ शानदार है। यह फिल्म खूबसूरत है और सिर्फ सुंदर है।”

जिसके बाद #boycott_vekram_vedha trend करने लगा था। जिसके बाद जोमाटो के एक विज्ञापन में ऋतिक रोशन बोलते हैं कि “थाली का मन किया उज्जैन में, तो महाकाल से मांग लिया।” इस पर विवाद ने जन्म ले लिया और हंगामा मंच गया। वहीं, महाकालेश्वर मंदिर के पुजारियों ने इस विज्ञापन पर विरोध किया। उन्होंने कहा कि “महाकाल मंदिर से कोई थाली डिलीवर नहीं की जाती है।”

विवाद बढ़ने लगा तो जोमाटो ने माफी मांगी और कहा कि हम उज्जैन के लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हैं। विवाद पैदा करने वाला विज्ञापन अब नहीं चल रहा है। हम मांफी मांगते हैं क्योंकि यहां किसी की आस्था और भावनाओं को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था।

जोमाटो के बयान आने के बाद भी ऋतिक रोशन को मांफी मांगने को कहा जा रहा है और उनके नाम के साथ ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफाॅम पर #ऋतिक_रोशन_मांफी_मांगो Trending करने लगा। देखा जाए तो बाॅलीवुड में जो फिल्में रिलीज हो रही हैं उन्हें हिन्दू विरोधी बता कर बायकाॅट किया जा रहा है।

रक्षाबंधन के दिन आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा और अक्षय कुमार की फिल्म रक्षांबधन का बायकाॅट दर्शकों ने कर दिया, वहीं आमिर खान की यह फिल्म उनकी सबसे बड़ी फाॅल्प फिल्म साबित हुई।

ऋतिक रोशन की आने वाली फिल्म विक्रम वेधा तमिल फिल्म का रिमेक है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ सैफ अली खान और राधिका आप्टे भी नजर आएंगी। बता दें, इस फिल्म का बजट 175 करोड़ रूपये है और यह फिल्म 30 सिंतबर 2022 को सिनेमा घरों में रिलीज होगी।

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest article